Ro no D15139/23

छूटे एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

एसआईआर-2026 के बाद पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

धमतरी, 6 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के पूर्ण होने के पश्चात छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

विशेष अभियान के तहत वर्तमान में मतदाता सूची में अपंजीकृत पात्र व्यक्ति तथा ऐसे व्यक्ति, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण का अवसर उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 56-सिहावा (अजजा), 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह सोमवार को प्रातः 11 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) को शैक्षणिक संस्थाओं में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करते हुए उनका पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें तथा अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी

      कुल 101.24 करोड़ की लागत से सड़कें होंगी चौड़ी और मजबूत, गौरव पथ निर्माण और सौंदर्यीकरण भी होगा उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यादेश जारी कर तत्काल काम शुरू…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान

      गांवों की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को पर्यटन से जोड़कर स्थानीय लोगों के लिए खुलेंगे रोजगार और समृद्धि के नए द्वार-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल *सतत ग्रामीण पर्यटन,…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी