Ro no D15139/23

अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी, 6 जून को 75 शिक्षकों की होगी काउंसलिंग

सरगुजा एवं जशपुर जिले के चयनित विद्यालयों में होगी व्याख्याताओं की पदस्थापना

अम्बिकापुर 05 जून 2025/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संभाग स्तर पर अतिशेष व्याख्याता एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तीव्र गति से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में मल्टीपरपज अम्बिकापुर में 5 जून को जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रदत्त रिक्त पदों वाले विद्यालयों एवं विषयवार व्याख्याताओं की सूची के आधार पर टी संवर्ग के 152 तथा ई संवर्ग के 22 व्याख्याताओं का युक्तियुक्तकरण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 6 जून को सरगुजा एवं जशपुर जिले से कुल 75 शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। इसमें जशपुर जिले से टी संवर्ग के 35 तथा ई संवर्ग के 3 विद्यालयों हेतु शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। वहीं, सरगुजा जिले से टी संवर्ग के 37 रिक्त पदों वाले विद्यालयों हेतु शिक्षकों की काउंसलिंग निर्धारित है।
संभाग अंतर्गत कुल 851 अतिशेष शिक्षकों की सूची प्राप्त हुई थी, जिसके सापेक्ष रिक्त पदों पर पदस्थापना हेतु टी संवर्ग के 72 तथा ई संवर्ग के 3 विद्यालयों में काउंसलिंग की प्रक्रिया 6 जून को संपन्न होगी। इस प्रक्रिया के लिए केवल उन शिक्षकों को ही आमंत्रित किया गया है जिनका चयन निर्धारित विद्यालयों के अनुसार हुआ है। शेष शिक्षकों को काउंसलिंग में उपस्थित न होने के संबंध में पूर्व से ही जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा सूचित कर दिया गया है।
काउंसलिंग प्रक्रिया 6 जून 2025 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर में निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। यह युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता में सुधार एवं अध्यापन व्यवस्था के संतुलन में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा