Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान के तहत सरगुजा जिले में 1080 प्रधानमंत्री आवासों में वृक्षारोपण

हितग्राहियों के घरों में लगाए गए आम, अमरूद, मुनगा जैसे फलदार पौधे

अम्बिकापुर 05 जून 2025/  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की प्रभावशाली शुरुआत की गई। राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के अंतर्गत आज जिले के 1080 प्रधानमंत्री आवासों में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ।
अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपने आवास के परिसर में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान के क्रियान्वयन हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए थे।
निर्देशों के अनुसार, जिले में पदस्थ 54 तकनीकी सहायकों द्वारा प्रत्येक को 20-20 हितग्राहियों के यहां पौधरोपण कार्य कराया गया। इस अभियान में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके माध्यम से आम, अमरूद, मुनगा, कटहल, सीताफल और कदम जैसे उपयोगी और फलदार पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।
हितग्राहियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक अपने-अपने आवासों में पौधरोपण किया और उन्हें नियमित रूप से संरक्षित व पोषित करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है, जिससे न केवल आवासीय क्षेत्र हरित होंगे, बल्कि दीर्घकालीन रूप से जलवायु सुधार और खाद्य सुरक्षा में भी योगदान मिलेगा।
आगामी माह में सरगुजा जिले के सभी निर्माणाधीन एवं पूर्ण प्रधानमंत्री आवासों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाएगा।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री