Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन शिविर भुनेश्वर में टीओटी ट्रेनिंग कैम्प में जिला कोरबा का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

कोरबा 05 जून 2025/भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा से 5 आपदा मित्र श्री सूर्यकांत जोशी, श्री चन्द्रभान जोशी, श्री गुणवंत नायक, श्री टोकन लाल राजवाडे़ एवं श्री निलेश साहू उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित थे। इस ट्रेनिंग में फायर सेफ्टी रेस्क्यू, वाटर रेस्क्यू, सीपीआर, सीवीआरएम, फिजिकल एसेसमेंट, आईएफडी, पेसेंट मूविंग एण्ड लिफ्टिंग होरिजेंटल एंण्ड वर्टिकल थ्री लूप, स्लाइडर रेस्क्यू, बाढ़, भूंकम्प, सूनामी, भूस्खलन से बचने तथा फस्टेट के रूप में सुरक्षा करने, लाईन सर्च, हिलिन सर्च, डिजास्टर प्रिपेरेडनेस इत्यादि ट्रेनिंग दिया गया। जिला कोरबा के उक्त पांचों आपदा मित्र ने मेहनत व लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया, प्रशिक्षण ऐकडमी द्वारा जिला कोरबा की पांचो आपदा मित्र का भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया । विदित हो की जिला कोरबा में 300 आपदा मित्रों का नामांकन कर लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से उक्त 5 आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर के रूप में भुनेश्वर उड़ीसा मे प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त पांचों आपदा मित्र जिला कोरबा के शेष 295 आपदा मित्रों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात