Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री करेंगे 330 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 80 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 250 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और उत्थान के लिये प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य (₹31.45 करोड़), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 कार्य (₹22.64 करोड़), मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का 1 कार्य (₹10 करोड़), मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 10 कार्य (₹6 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹4.75 करोड़), जनजातीय कार्य विभाग का 1 कार्य (₹2.75 करोड़), लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 (₹1.47 करोड़) कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य (₹121.92 करोड़), मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 5 कार्य (₹94.49 करोड़), ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 कार्य (₹9.17 करोड़), लोक निर्माण विभाग के 6 अन्य कार्य (₹7.69 करोड़), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 16 कार्य (₹7.06 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹3.29 करोड़) और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन का 1 कार्य (₹0.47 करोड़) का भूमि-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी तथा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल…

    Read more

    प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    गरीब परिवार में जन्में प्रधानमंत्री श्री मोदी आज देश के गरीब परिवारों के लिए हैं आदर्श प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री