Ro no D15139/23

विधायक प्रबोध मिंज ने सिंगीटाना में 15 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

अम्बिकापुर 10 जून 2025/  (मंगलवार) लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रबोध मिंज जी ने आज जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगीटाना में ₹15 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शैला कर्मा नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

विधायक श्री मिंज ने ग्राम पंचायत सिंगीटाना के प्रतीक्षालय के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात वृक्ष के नीचे जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
ग्रामीणों से संवाद में विधायक श्री मिंज ने कहा कि “पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होता है, आसपास की कई पंचायतों का मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क जुड़ेगा  जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का शासन है हर व्यक्ति को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत सिंगीटाना की सरपंच श्रीमती जमुनी लकड़ा, उपसरपंच श्रीमती मालती देवी प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रिका यादव, रिखीनाथ राजवाड़े, विफल लकड़ा, श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती रानी राजवाड़े, श्रीमती सुखनी दास, अन्नु सिंह, श्री संजय गुप्ता, श्री जगदेव सिंह, श्री लक्षनराम कुजुर, श्री बिहारी प्रजापति, श्री प्रेम मिंज, श्री मुन्ना गुप्ता, श्री चंदन प्रजापति सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

    स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन   अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी