Ro no D15139/23

पटना में वाहन चेकिंग कर रहे 3 पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो वाले ने रौंदा, महिला कॉन्स्टेबल की मौत

पटना । बिहार के पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल और दो दारोगा घायल हुए थे. जिसमें से महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है. स्कॉर्पियो सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर पटना पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों पर ही कार चढ़ा दी . नतीजा ये हुआ कि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं पुलिसकर्मियों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य को हिरासत में ले लिया है. इस घटना में एसके पुरी थाना के एक एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कॉन्स्टेबल कोमल को गंभीर चोट आईं. सभी को एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां बाद में कोमल की मौत हो गई. घटना के बाद पटना के एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    27 अक्टूबर को इजराइल में 120 सदस्यीय संसद नेसेट के लिए मतदान हो रहा है. यह 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले और उसके बाद के गाजा युद्ध के बाद पहला आम…

    Read more

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार धरने पर बैठे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार मतगणना केंद्र पर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला