Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्षीय कार्यकाल के 100 दिन पूरे…गिनाई उपलब्धियां

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-100 दिन…स्वच्छता, सेवा और समर्पण के*

*उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन, प्रेस कान्फ्रेंस में बताया जनसेवा हमारा संकल्प*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे होने पर नगर पालिका परिषद कवर्धा में उपस्थित प्रमुख अतिथियों को अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 100 दिन पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन कर जनता के नाम समर्पित किया । साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

*हमारा उद्देश्य-स्वच्छ सुंदर और विकसित शहर बनाना*
श्री चंद्रवंशी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है। उन्होंने बताया कि बीते 100 दिनों में नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, साथ ही कई वार्डों में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नालियों की सफाई जैसे बुनियादी कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री चंद्रवंशी ने पारदर्शी प्रशासन और जनता की सहभागिता को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी असली ताकत है और आगे भी शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होनें कहा कि नगर पालिका टीम पूरे कवर्धा वासियों को विश्वास में लेकर काम कर रही है उन्होनें भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव की छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा जी के कुशल नेतृत्व एवं सांसद संतोष पाण्डे के मार्गदर्शन में कवर्धा नगर पालिका ट्रिपल इंजन वाली सरकार की गति से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका नई ऊंचाइयों को छुएगी। स्वचछता के क्षेत्र में कार्य करते हुए सभी वार्डाे में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ प्रत्येक रविवार हमने तालाबो के सफाई का अभियान हमने जन भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता के दृष्टि से प्रारभ किया है।

*100 दिन-मेहनत100 प्रतिशत*
उन्होनें अपनी बात रखते हुए कहा कि कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए आज 100 दिन पुरे हो रहे है। यह 100 दिन हमने अपना 100 प्रतिशत मेहनत व लगन से स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा बनाने के दिशा में एक कदम आगे बढाया है। आप सभी के विश्वास और आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों में जहां पारदर्शिता, जन संवाद और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी गई, वहीं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े निर्माण कार्य भी शुरू किए गए हैं। कवर्धा नगर वासियों ने जिस विश्वास के साथ हमारी टीम को सेवा करने का मौका दिया है नगर पालिका जनता और पालिका के सहयोग से चलने वाली सरकार है शहर को आगे बढ़ाने के लिए स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सयुक्त भागीदारी की हमेशा आवश्यकता होती है।

*पुस्तिका का विमोचनःजनता के सामने पारदर्शिता का प्रतीक*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज 100 दिन कार्यकाल के पुरे होने पर ‘‘शहर विकास पर आधारित पुस्तिका का विमोचन अपने स्थानीय प्रतिनिधित्व पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवकुमारी चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक, राजेन्द्र सलूजा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण, पार्षदगणों की मौजूदगी में कराया जाकर कवर्धा की जनता को समर्पित किया। इसमें 100 दिनों के कार्याे के झलकियाँ दिखाने का प्रयास एवं बीते 100 दिनों के भीतर हुए प्रमुख कार्यों, विकास योजनाओं और नागरिक सेवाओं का विवरण दिया गया है। श्री चंद्रवंशी ने पुस्तिका विमोचन के अवसर पर कहा, यह पुस्तिका केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी जवाबदेही और पारदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में क्षेत्रवार विकास कार्यों की जानकारी, संदेश, भविष्य का विजन व स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये कार्यो को दर्शाया गया है।

*निर्माणाधीन कार्यो की दी जानकारी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी, उन्होनें बताया कि कवर्धा शहर के करपात्री स्कूल के सामने हनुमंत वाटिका का निर्माण, नगर पालिका कार्यालय के सामने चौपाटी निर्माण, नगर पालिका के पीछे वन विभाग कार्यो के सामने फूड पार्क का निर्माण, शिवाजी चौक का निर्माण, अटल परिसर का निर्माण, करपात्री स्कूल से होते हुए जिला पंचायत, बीएसएनएल कार्यालय से पीजी कॉलेज एवं पीजी कॉलेज से लेकर करपात्री स्कूल तक वॉकिंग टेªक का निर्माण, पुराना नगर पालिका में पालिका बाजार का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है इसी तरह घोठिया रोड़ का चौड़ीकरण, रायपुर बिलासपुर मार्ग का सड़क निर्माण तथा वार्ड क्रं. 25 व 26 के निवासियों के लिए पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    कबीरधाम में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम – सावन के पहले सोमवार पर भोरमदेव पदयात्रा में सर्व यादव समाज ने लगाया भव्य सेवा स्टॉल

    कबीरधाम /- सावन मास के प्रथम सोमवार को भक्ति का सराबोर सैलाब बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक की 18 किलोमीटर लंबी कठिन पदयात्रा पर हज़ारों शिवभक्त रवाना हुए। ‘बोल बम’ और…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई