Ro no D15139/23

भारत सरकार द्वारा गेहूं के लिए स्टॉक का किया गया निर्धारण

राजनांदगांव 12 जून 2025। भारत सरकार द्वारा गेहूं के लिए स्टॉक का निर्धारण किया गया है। गेहूं के लिए स्टॉक सीमा 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए होगी। स्टॉक निर्धारण अनुसार व्यापारी व थोक विक्रेता 3000 मीट्रिक टन, रिटेलर प्रत्येक रिटेल आउटलेट के लिए 10 मीट्रिक टन, बिग चेन रिटेलर प्रत्येक आउटलेट के लिए 10 मीट्रिक टन बशर्ते अधिकतम मात्रा (कुल दुकानों की संख्या का 10 गुणा) मीट्रिक टन। यह अधिकतम स्टॉक होगा, जो उनके सभी रिटेल आउटलेट और डिपो पर एक साथ रखा जा सकता है। प्रोसेसर्स मासिक स्थापित क्षमता के 70 प्रतिशत मात्रा को 2025-26 के शेष महीनों से गुणा के बराबर है। भारत सरकार के पोर्टल पर स्टॉक सीमा के लिए संबंधित विधिक इकाइयां स्टॉक की घोषणा करेगी और यदि उनके पास स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक है, तो वह इस अधिसूचना के जारी के जारी होने के 15 दिनों के भीतर निर्धारित सीमा में करेगी। समय सीमा के बाद संबंधित स्थानों का नियमित निरीक्षण किए जाने हेतु समस्त जिलों के कलेक्टरों को आदेशित किया गया है तथा संबंधित संस्थानों का नियमित निरीक्षण राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जाने तथा अनियमितता अथवा निर्धारित लिमिट से अधिक गेहूं का भंडारण पाये जाने पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

  • Related Posts

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सरिता वर्मा बनी आत्मनिर्भर

    *- बढ़ा आत्मविश्वास और आमदनी*   राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं…

    Read more

    दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन अब 31 अक्टूबर तक

    राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक की गई है। छात्रवृत्ति…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’