Ro no D15139/23

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सरिता वर्मा बनी आत्मनिर्भर

*- बढ़ा आत्मविश्वास और आमदनी*

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में शामिल दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के शांति नगर वार्ड क्रमांक 4 की निवासी श्रीमती सरिता वर्मा को दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत ई-रिक्शा क्रय करने के लिए 1 लाख 47 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

श्रीमती सरिता वर्मा ने बताया कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से ई-रिक्शा खरीदने में आर्थिक मदद मिली। उन्होंने ई-रिक्शा चलाकर स्वरोजगार मिला और नियमित आमदनी प्राप्त होने लगी है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहयोग मिल रहा है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि पहले परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। श्रीमती सरिता वर्मा ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदने में आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’