Ro no D15139/23

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

*महानदी भवन में आयोजित अंतरविभागीय बैठक में व्यापक रणनीति पर चर्चा*

रायपुर, 13 जून 2025/

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों और किशोरों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने हेतु महानदी भवन,नया रायपुर में एक महत्वपूर्ण अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु), एनीमिया मुक्त भारत अभियान , राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस , किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम  के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई और इन्हें शिक्षा विभाग के साथ एकीकृत करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सचिव स्वास्थ्य श्री अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल/ उप संचालक व शिक्षा विभाग के उप संचालक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने स्कूलों को स्वास्थ्य जागरूकता, किशोर स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, तंबाकू निषेध और परामर्श जैसी सेवाओं का केंद्र बनाने की दिशा में साझा प्रयासों पर बल दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, जहां सही मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सेवाएं उनके भविष्य को सशक्त बना सकती हैं। चिरायु दलों के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाएं, आयरन-फोलिक एसिड की आपूर्ति और परामर्श सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही तंबाकू निषेध और मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान, समयबद्ध गतिविधियों का संचालन और स्कूल-आधारित हस्तक्षेपों की सतत निगरानी से इन कार्यक्रमों की प्रभावशीलता को बढ़ाया जाएगा। यह समन्वय राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक स्थापित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य एक ऐसा समावेशी मॉडल विकसित करना है, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र एक-दूसरे के पूरक बनकर बच्चों और किशोरों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    *जमाखोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश* *अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त* *अफवाह या दुष्प्रचार से आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह* *एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता