Ro no D15139/23

ग्राम कवलगिरी में जनभागीदारी से जल संरक्षण की मिसाल, गैबियन स्ट्रक्चर की सफाई कर ली जल बचाने की शपथ

अम्बिकापुर 14 जून 2025/  “मोर गांव मोर पानी” महाअभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही हैं। इसी श्रृंखला में विकासखंड उदयपुर की ग्राम पंचायत कवलगिरी में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर पुराने गैबियन स्ट्रक्चर की सफाई की गई और जल संरक्षण की शपथ ली गई।

गौरतलब है कि पूर्व वर्षों में ग्राम पंचायत कवलगिरी में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु दो गैबियन स्ट्रक्चर, 14 अर्दन गली प्लग, ब्रश वुड व 10 बोल्डर चेक डेम का निर्माण किया गया था, जिनका सकारात्मक प्रभाव अब भूजल स्तर में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ रहा है। गैबियन स्ट्रक्चर न केवल जल प्रवाह को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं बल्कि मिट्टी कटाव को भी प्रभावी रूप से रोकते हैं।
इस वर्ष ग्रामीणों द्वारा सामूहिक श्रमदान करते हुए गैबियन स्ट्रक्चर में बारिश के कारण जमा सिल्ट को हटाया गया। इस कार्य में महिलाओं, युवाओं और किसान भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, सभी ने जल बचाने और संरचनाओं की सतत देखरेख करने का संकल्प भी लिया।
जलदूत एप के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, ग्राम पंचायत में भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। जहां वर्ष 2024 में जल स्तर 3.8 मीटर था, वहीं वर्ष 2025 में यह घटकर 2.3 मीटर हो गया है, अर्थात् जल स्तर में 1.5 मीटर की वृद्धि हुई है। इसका प्रत्यक्ष लाभ ग्राम के किसानों को मिला है, जो अब जून माह तक भी सिंचाई हेतु पानी का उपयोग कर पा रहे हैं।
इस प्रकार कवलगिरी ग्राम पंचायत में जन सहयोग से जल संरक्षण के लिए किए गए कार्य न केवल स्थायी विकास की ओर एक मजबूत कदम हैं, बल्कि यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा