Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर गट्टिकोना में ट्रैक्टर से पहुंचाया गया तीन माह का राशन

सुदूर ग्राम में पहाड़ी कोरवा परिवारों को घर पहुंच सेवा से मिली बड़ी राहत

अम्बिकापुर 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य सुदूर ग्रामों में पीडीएस राशन वितरण को सुलभ और सुचारु बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत कोट का दूरस्थ वनांचल आश्रित ग्राम गट्टिकोना  में ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह का राशन पहुंचाया गया, जिससे 19 पहाड़ी कोरवा परिवारों को राहत मिली है।

विगत दिनों कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने गट्टिकोना का दौरा किया था। इस दौरान पहाड़ी कोरवा समुदाय ने कलेक्टर को राशन लाने-ले जाने में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था।

ग्रामीणों की इस वास्तविक समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने खाद्य विभाग को ट्रैक्टर या अन्य उपयुक्त साधन से ग्राम तक राशन पहुंचाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में विभाग द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से तीन माह (जून, जुलाई, अगस्त) का राशन गट्टिकोना पहुंचाया गया।

इस वितरण प्रक्रिया में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को चावल, चना, शक्कर एवं नमक सहित सभी आवश्यक खाद्य सामग्री को पहुंचाया गया। यह कार्यवाही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में पात्र हितग्राहियों को तीन माह का पीडीएस राशन एकमुश्त प्रदान किया जा रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामों में राशन पहुंचाए जा रहे हैं।

प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता से पहाड़ी कोरवा परिवारों ने राहत महसूस की, उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। वहीं विभागीय अधिकारी भी शेष हितग्राहियों तक जल्द से जल्द राशन वितरण सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

    स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन   अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी