Ro no D15139/23

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी कुमार ने की जनजातीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा

*क्षेत्रीय विकास के लिए सुझाव-कार्ययोजना में प्रशासन का सहयोग करने कहा*

*मांगे और समस्याएं भी सुनीं*

धमतरी, 16 जून 2025/ नई दिल्ली से आए केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री हृदयेश कुमार ने केरेगांव में स्थानीय जनजातीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत गांव-गांव मे हुए कामों की जानकारी ली। श्री कुमार ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सभी जनजातीय जनप्रतिनिधियों को शासन-प्रशासन का भागीदार बनने और अपने गांव के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर सुझाव देने को भी कहा। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने जनजातीय प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों को क्षेत्र के विकास के लिए बनाई जाने वाली कार्ययोजनाओं में यथासंभव शामिल किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान नगरी, मगरलोड क्षेत्र के जनजातीय बाहुल्य गांवों की समस्याओं और मांगों को भी सुना। इस दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पचायत की सीईओ भी मौजूद रही।
चर्चा के दौरान अनुसूचित जनजाति आदिवासी गोंड समाज के जिला अध्यक्ष श्री जीवराखन मरई ने बताया कि धरती आबा अभियान के लिए गांव-गांव में 5-5 युवाओं के मितान समूह समाज के द्वारा बनाए जा रहे हैं। इन समूहों में दो महिलाएं और तीन पुरूष सदस्य है। गांव-गांव में आधारभूत सर्वे किया जा रहा है और गांव की छोटी से छोटी जानकारी को सूचीबद्ध किया जा रहा है। गांव के संसाधनों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इन सभी जानकारियों का उपयोग विकास योजनाएं बनाने में किया जाएगा। श्री मरई ने यह भी बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनोपजों का संग्रहण होता है और पशुपालन से जनजातीय परिवारों की आमदनी बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं। केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री कुमार ने जनजातीय जनप्रतिनिधियों को इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर विशेष कार्ययोजना बनाने और प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा।
जनपद अध्यक्ष नगरी श्री महेश गोटा, उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू और सदस्य श्रीमती ईश्वरी नेताम ने क्षेत्र के सभी गांवां को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान मे जोड़ने की मांग की, जिसपर भी कुमार ने बताया कि अधिकांश जनजातीय बाहुल्य गांवों को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है। गांवों में आधारभूत सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के मापदण्ड अनुसार छुट गए गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर केरेगांव के सरपंच श्री अकबर मण्डावी, डोकाल की सरपंच श्रीमती प्रियंका उईके, सियारीनाला की सरपंच श्रीमती सुगोन नेताम, बगरूमनाला की सरपंच श्रीमती राजेश्वरी कावड़े, कुम्हड़ा के सरपंच श्री गोकुल नेताम, चनागांव की सरपंच श्रीमती लोकेश्वरी सोरी, भोथापारा के सरपंच श्री संतोष कुंजाम सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप सरपंच, पंच भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान