Ro no D15139/23

मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

 

स्व. सोहन निषाद की पत्नी श्रीमती पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि

धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम पचपेड़ी निवासी स्व. सोहन राम निषाद के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। निषादराज मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, पचपेड़ी के सक्रिय सदस्य स्व. सोहन राम निषाद की दुर्घटनावश मृत्यु के बाद उनकी नामांकित उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में 5 लाख रुपये की बीमा राशि जमा की गई है। इससे शोक संतप्त परिवार को आर्थिक संबल मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्व. सोहन राम निषाद, पिता श्री उत्तम राम, की 27 सितंबर 2025 को खारून नदी में डूबने की घटना के बाद 30 सितंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बीमा राशि दिलाने के लिए मछलीपालन विभाग के संचालनालय एवं जिला स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किए गए। इन प्रयासों के फलस्वरूप 5 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत बीमा प्रकरण का निराकरण करते हुए हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) के PMMSY GAIS Insurance Cell के माध्यम से श्रीमती पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में 5 लाख रुपये की राशि जमा की गई।

मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर 5 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत बीमित मछुआरे की मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में नामांकित उत्तराधिकारी या बीमित व्यक्ति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। वहीं, अस्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 2.50 लाख रुपये तथा चिकित्सा व्यय के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।

यह योजना दुर्घटना की स्थिति में मछुआरा परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और कठिन समय में उन्हें सहारा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

      राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत…

    Read more

    मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

      – कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पदयात्री मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका