Ro no D15139/23

सेजेस विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए 30 जून तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 16 जून 2025। शासन द्वारा जिले में संचालित 9 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति व संविदा भर्ती हेतु सेटअप स्वीकृत किया गया है। सेट्अप अनुसार 100 बिन्दु के आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए वर्ष 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 द्वारा आरक्षण नियम अन्तर्गत संविदा भर्ती किया गया था। जिसमें से अभ्यार्थी द्वारा त्याग पत्र व नौकरी छोड़कर जाने की स्थिति में उसी पद पर पूर्व आरक्षण के अनुसार ही संविदा नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी व योग्यताधारी आवेदकों से 30 जून 2025 तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र गुगल फार्म के माध्यम से ऑनलाईन तथा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 108 पर स्प्रीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा एवं आवेदन पत्र ऑनलाईन एवं ऑफलाईन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    ई-श्रम साथी एप से प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

    *सेवा की कहानी   राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा…

    Read more

    मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

    *सेवा की कहानी*   राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?