Ro no D15139/23

मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करें बच्चे : कलेक्टर

– मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से सफलता होगी हासिल
– शासन द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए दी जा रही अच्छी सुविधाएं
– कलेक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल
– कलेक्टर ने बच्चों का मुह मीठा कराकर शाला प्रवेश कराया, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का किया गया वितरण
– शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में रहा उल्लास एवं खुशी का माहौल
राजनांदगांव 16 जून 2025। नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के दौरान आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में उल्लास एवं खुशी का माहौल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाई के समय अच्छे संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में शासन द्वारा स्कूल में पढ़ाई के लिए भरपूर संसाधन और सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों से बच्चों को अच्छी सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सफलता के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप में से ही कोई कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर होंगे तो कोई स्पोट्र्स, शिक्षक, उद्योगपति जैसे बड़े पदों पर होंगे। अधिकांशत: सभी कक्षाओं में छात्राएं ही टॉप करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिक्षा सत्र में स्कूल से बहुत अच्छा परिणाम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बहुत विश्वास के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराते हैं, उनकी बच्चों से बहुत अपेक्षाएं रहती हैं, आप सभी को इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। सभी बच्चों का यह प्रयास होना चाहिए कि अच्छे विद्यार्थी और इंसान बने।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री देवशरण सेन ने प्रवेशित बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में बहुत अच्छी लाईब्रेरी है। लाईब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य श्रीमती खेमिन साहू, श्री लोमेश साहू, दिप्ती साहू, श्री राकेश सिन्हा, श्री राजेश यादव, श्री चेतन यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री धनीराम देवांगन, प्राचार्य श्रीमती सुनीता खर्रे, बीआरसी श्री भगत सिंह ठाकुर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत धुसेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    *- हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया लाभान्वित*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत…

    Read more

    इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सस्टेनेबल इंडिया अवार्ड का आयोजन

    – कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं जल संवर्धन हेतु भागीदारी के संबंध में दी गई जानकारी*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट भिलाई कैंपस एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी