Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आम जनता की सुनीं गई समस्याएं अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 16 जून 2025/ जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित समाधान के हेतु साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मांग और शिकायत को लेकर आवेदन किया। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जनता की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में अनुकंपा नियुक्ति, भूमि सीमांकन, जमीन बटवारा, हैण्ड पम्प खनन, पेंशन भुगतान, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, नहर में भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दिलाने बावत जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने जनदर्शन में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक नागरिक के आवेदन की त्वरित और पारदर्शिता के साथ निपटान किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए चना, गुड़ और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे आवेदक ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर, सभी एसडीएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा