Ro no D15139/23

शिक्षा में गुणवत्ता लाने एवं छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने जिला प्रशासन की अभिनव पहल

गणित और विज्ञान में 100 में 100 अंक लाने वाले 10वीं-12वीं विद्यार्थियों को जिला प्रशासन करेगा सम्मानित

अम्बिकापुर 16 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले में संचालित शैक्षणिक योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी लेकर समीक्षा की।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा ने बताया कि जिले में संचालित पीएम श्री स्कूल, श्रम करने वाले बच्चों और अनाथ बच्चों हेतु शिक्षा, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, निशुल्क साइकिल वितरण, पाठ्य पुस्तक, यूनिफॉर्म वितरण, मध्यान भोजन, रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा योजना, इंस्पायर अवार्ड योजना, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, व्यावसायिक शिक्षा, आईसीटी और स्मार्ट क्लास, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलारी योजना सहित स्कूलों में संचालित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सत्र 2024-25 परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पांचवी के 98.76 प्रतिशत, कक्षा आठवीं के 96.27 प्रतिशत, दसवीं के 87.58 प्रतिशत, कक्षा 12वीं के 85.74 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहे हैं।

कलेक्टर ने इन परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल प्रारंभ हो गए हैं, उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक कार्य योजना बनाने और जर्जर स्कूल भवनों को मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने निशुल्क साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म को समय पर वितरण करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को शिक्षा के बेहतर गुणवत्ता एवं छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने हेतु विभिन्न स्कूलों का विकसित करने को कहा।  जिले के स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बच्चों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है कि जिसमें 10वीं एवं 12वीं विद्यार्थी जो छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में गणित एवं विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त करता है उसे जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं आवश्यक राशि प्रदाय की जाएगी। इस पहल हेतु जिला प्रशासन से कलेक्टर एवं अन्य 34 से अधिक अधिकारियों ने शिक्षा में गुणवत्ता एवं बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया है जिससे आने वाले समय में बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाना है उसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली तथा भंडारण एवं वितरण की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने किसानों को समय पर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने बारिश के मौसम में राशन सामग्री की परेशानी ना हो इसलिए दूरस्थ अंचल क्षेत्र में राशन सामग्री की भंडारण एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सर्व एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

    स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन   अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी