Ro no D15139/23

शासन के प्राथमिकता वाले राजस्व मामलों को समय – सीमा में निराकरण की करें पहल- कलेक्टर हरिस एस

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों में शासन के प्राथमिकता वाले विषयों को समय-सीमा में निराकरण की पहल कर कार्य को पूर्ण करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमांकन कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करें और लंबित त्रुटि सुधार के मामले में पूर्व की रिकॉर्ड, पटवारी रिकॉर्ड, बसरा संशोधन की विस्तृत जानकारी तैयार करवाएं। साथ ही सभी राजस्व अधिकारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत जांच कर प्रमाण पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अमलों की कार्यदक्षता में वृद्धि के लिए तीन-तीन माह में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाए।

कलेक्टर श्री हरिस ने मंगलवार की शाम जिला कार्यालय की आस्था सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने छोटे-बड़े झाड़ मद की भूमि की सर्वेक्षण की स्थिति, वन भूमि का रिकॉर्ड, किसान पंजीयन के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड की स्थिति, राजस्व न्यायालय के प्रकरण, प्रक्रियाधीन भू-अर्जन के प्रकरणों पर कार्यवाही की स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों,अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन , सीमांकन के प्रकरण, खसरे  और भू- अभिलेख संबंधी कागज में गलत प्रविष्टि में त्रुटिसुधार के मामले, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का निराकरण, शीर्ष बी 121 की विविध सामान्य राजस्व मामले, व्यक्तियों को कृषि प्रयोजन के लिए भूमि का बंटन,  अ-70 अनुचित रूप में बेदखल किए गए भूमि स्वामी का पुनर्स्थापना,  शासकीय भूमि में अनाधिकृत रूप से कब्जा करने पर कार्यवाही, नक्शा नवीनीकरण कार्य, डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरों, निजी, खातेदारों और सहखातेदारों के रिकॉर्ड में आधार प्रविष्टि, किसान किताबों में प्रविष्टि के कार्य, नक्शा बंटाकन कार्य और स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा किए। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर