Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया सीएमएचओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव 18 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने गुरूद्वारा चौक स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जर्जर छतों एवं दीवालों का निरीक्षण कर कार्यालय को अस्थायी तौर पर महिला प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालय की साफ-सफाई एवं फाईलों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने 22 अक्टूबर को शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्माराम के बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से मिल रहा आर्थिक लाभ*   *- 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिली…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?