Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की

राजनांदगांव 18 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को बारिश के पहले अभियान चलाकर शुरू करने कहा। उन्होंने नवीन आवास स्वीकृति में अतिक्रमण एवं पक्का मकान के हितग्राहियों का भलीभांति परीक्षण करने के निर्देश दिए। ऐसी स्थिति होने पर आवास स्वीकृत नहीं करने कहा। उन्होंने आवास निर्माण के निस्तीकरण की सूची शीघ्र जिला पंचायत में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। आवास सत्यापन के कार्य को 20 जून तक पूर्ण करने निर्देशित किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांव की नालियों, तालाबों, हैण्डपंपों के आस-पास किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। सर्वेक्षण के दौरान गंदगी पायी जाती है तो संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से फाईन लिया जाएगा। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत लंबित भुगतान को शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम एक फेल बोरवेल में रिचार्जशाप का प्रस्ताव भेजने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी योजनान्तर्गत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने 22 अक्टूबर को शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्माराम के बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से मिल रहा आर्थिक लाभ*   *- 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिली…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?