Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया खाद-बीज केंद्र का औचक निरीक्षण किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

अम्बिकापुर 19 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, बतौली (बिलासपुर) स्थित खाद-बीज वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश तथा धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि अब तक कितने किसानों को खाद एवं बीज वितरित किए गए हैं, कुल कितने किसान पंजीकृत हैं, और कितने किसानों को अभी खाद-बीज वितरित किया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा वितरण कार्य समय पर एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी सीधा संवाद कर यह जाना कि उन्हें खाद-बीज समय पर प्राप्त हो रहा है या नहीं। अधिकांश किसानों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें खाद-बीज सुगमता से मिल रही है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि उसका समाधान शीघ्रता से किया जा सके।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने बैंकिंग व्यवस्था की भी जानकारी ली और पूछा कि किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है या नहीं। किसानों ने बताया कि बैंक से उन्हें समय पर राशि प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने किसानों के पासबुक का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अपडेट करवाने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री पीएस दीवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत