Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी, निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अम्बिकापुर 19 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर आज बतौली ब्लॉक के कुनकुरी स्थित नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे, इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएमएफ मद से किए जा रहे भोजन कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य तथा अन्य निर्माण गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने नवनिर्मित किचन रूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने डायनिंग रूम के निर्माण की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए उपयोगी बताया।
बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में बह रहे नाले की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि जलभराव या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न उत्पन्न हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने नेत्रहीन बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने और सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बतौली जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अवैध खनिज परिवहन पर खनि अमले की कार्रवाई, चार टीपर वाहन जब्त

    बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, संबंधित प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/  कलेक्टर सरगुजा के निर्देशन में खनि अमले द्वारा जिले में खनिजों…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार ) मत्स्य पालन से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार के नए अवसर

    जलाशयों, आजीविका डबरियों, अमृत सरोवर और बायोफ्लॉक तकनीक से बढ़ रहा मछली उत्पादन, ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आय का नया आधार   अम्बिकापुर 12 अक्टूबर 2026/  सरगुजा जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव