Ro no D15139/23

सिकल सेल रोग से जंग जीतने वाले बच्चों का सम्मान, बीमारी से नहीं, हिम्मत से पहचाने जाएंगे ये चेहरे

*विश्व सिकल सेल दिवस पर रायपुर स्थित सिकल सेल इंस्टीट्यूट में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम*

रायपुर 19 जून 2025/ जब जीवन में मुश्किलें पहाड़ बनकर सामने खड़ी हों और सामने एक नन्हा बच्चा सीना तानकर कहे-“मैं हार नहीं मानूंगा”, तो समझिए कि असली योद्धा वही है। विश्व सिकल सेल दिवस पर आज रायपुर स्थित सिकल सेल इंस्टीट्यूट में ऐसा ही जज़्बा देखने को मिला। मौका था उन 40 नन्हे-मुन्ने योद्धाओं के सम्मान का, जिन्होंने सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि हजारों लोगों को प्रेरणा देने वाला उदाहरण भी बन गए।

कार्यक्रम में बच्चों को प्रशस्ति पत्र, उपहार और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जब ये बच्चे मंच पर आए, तो वहाँ मौजूद हर चेहरे पर एक आत्मीय मुस्कान थी और तालियों की गूंज में उनके साहस की गाथा सुनाई दे रही थी। यह दृश्य न सिर्फ भावुक करने वाला था, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकल सेल संस्थान के पूर्व महानिदेशक डॉ. अरविंद नेरल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सिकल सेल अब वह रोग नहीं रहा जिससे केवल डरना पड़े। समय पर जांच, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने इन बच्चों को ‘‘जीवित उदाहरण’’बताते हुए कहा कि इनका हौसला असाधारण है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सिकल सेल रोग नियंत्रण की स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. निधि गवालरे ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रमों पर जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार जागरूकता और समय पर चिकित्सा पहुंच बढ़ाकर इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की महानिदेशक डॉ. ऊषा जोशी ने की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की सफलता केवल चिकित्सा की नहीं, बल्कि उनके परिवारों, डॉक्टरों और स्वयं संस्थान के साझा प्रयासों की भी सफलता है।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य ब्लड सेल की स्टेट कंसल्टेंट डॉ. अस्मिता बेहरा, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की डॉ. देवप्रिया लकड़ा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. शिखा और डॉ. विजय बाबू वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर पर सिकल सेल रोग की रोकथाम, समय पर निदान और प्रभावी उपचार पद्धतियों पर के बारे में बताया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत विकास दर देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *आईएमएफ ने वर्ष 2026 और 2027 में भारत…

    Read more

    ई-रिक्शा के पहियों पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कालीपुर की दीपाली मानिकपुरी

    *सेवा की कहानी*   *महज 20 वर्ष की उम्र में बनीं परिवार का सहारा, सार्वजनिक परिवहन सेवा में पेश कर रहीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल*   *सुबह 6 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव