Ro no D15139/23

ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक : जल जीवन मिशन के अधूरे कामों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

लक्षित समयावधि मे काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

कलेक्टर श्री मिश्रा ने भुगतान रोकने से लेकर ब्लैक लिस्ट करने ठेकेदारों को चेताया

धमतरी 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जल जीवन मिशन के लंबे समय से अधूरे पड़े कामों की ग्रामवार, ठेकेदारवार समीक्षा की और ठेकेदारों को जल्द से जल्द इन कामों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने इस बैठक में जिले में लगभग 15 गांवों में जल जीवन मिशन के अधूरे कामों की पूरी जानकारी अधिकारियों से ली। श्री मिश्रा ने इन गांवों में बाकी बचे कामों को जल्द से जल्द पूरा नही करने पर ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियता को दिए। उन्होंने ठेकेदारों से निर्धारित की गई समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम करके ग्रामीणों को पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने बैठक में यह भी चेताया कि कामों को बार-बार स्मरण कराए जाने के बाद भी अधूरा छोड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध भुगतान रोकने, सुरक्षा निधि राजसात करने से लेकर शासकीय तौर पर ब्लैक लिस्ट करने तक की कार्रवाई की जा सकेगी। बैठक में कार्यपालन अभियंता पीएचई श्रीमती आशालता गुप्ता सहित संबधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुरूद विकासखण्ड के बोरझरा, ढेठा, गजकन्हार और मगरलोड विकासखण्ड के सोनझरी एवं धनबुड़ा गांवों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई और इन कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कुरूद विकासखण्ड के टिपानी, चिरपोटी, बिरेझर, चर्रा, मुरा, जोतरातराई अ., मगरलोड के कमरौद, करेली छोटी, मोहंदी और गांवों में राईजिंग मेन, जल वितरण पाईप लाईन, बाउण्ड्रीवॉल, टंकी निर्माण, विद्युत डिमांड बिल का भुगतान, टंकी से जल प्रदाय शुरू कर टेस्टिंग एवं ट्रायल, वॉल्व चेम्बर, क्लोरिनेटर संयंत्र, पाईपलाईन, क्षतिग्रस्त घरेलू नल कनेक्शन मरम्मत आदि काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मेसर्स सतीश कंस्ट्रक्शन, जय मां अम्बे मिनरल्स, एस.के.कंस्ट्रक्शंस, मे. मो. वहीद चौहान, मयंक कंस्ट्रक्शन, वैभव कंस्ट्रक्शन, मदन लाल गोयल, मे.भूमि एसोसिएट्स, मेसर्स गांधी मशीनरी स्टोर्स, सफायर कंस्ट्रक्शन और मेसर्स स्वास्तिक इंन्फ्रा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    धमतरी में धान खरीदी की तैयारियां तेज, डिजिटल व्यवस्थाओं पर जोर

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश, पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने पर बल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। आगामी…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?