Ro no D15139/23

शासन की योजना अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्र अधिक समावेशी एवं जनता के द्वार तक सेवाओं को पहुंचाने का बना माध्यम : कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली
– लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के दिए निर्देश
– बैंकिंग क्षेत्रों में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन
– प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को उद्यम स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में राजनांदगांव जिला पहले स्थान पर आने पर प्रशंसा की
राजनांदगांव 19 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि विगत 10 वर्षों में बैंकिंग के विशेषज्ञों के दृष्टिकोण से सभी बैंकर्स ने यह टे्रड देखा होगा कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए हैं और यह जनसामान्य के लिए वित्तीय दृष्टिकोण से अधिक समावेशी एवं जनता के द्वार तक सेवाओं को पहुंचाने का माध्यम बना है। जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से हुई है। समावेशी विकास से जुड़ते हुए जनमानस विकास की मुख्यधारा से जुड़े है। आज के समय में हर व्यक्ति के पास अपना बैंक खाता है। बैंकिंग क्षेत्रों में डिजिटलाईजेशन एवं ई-बैंकिंग के कारण तेजी बदलाव आ रहे हंै। आज हर व्यक्ति बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के लिए प्रारंभ की गई योजनाएं, जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं है। उन्होंने विशेष तौर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कौशल से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए इसके प्रकरणों के लिए ऋण स्वीकृत करें, इसमें विलंब नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन की अन्य विभागीय योजनाओं में भी सब्सिडी से जुड़ी योजनाओं में बैंकर्स को जनसामान्य की मदद करना चाहिए। स्थायी विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकर्स ऋण स्वीकृति के कार्य को प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रदेश में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को उद्यम स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में राजनांदगांव जिला पहले स्थान पर आने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय क्षेत्रों में हो रहे फ्रॉड एवं धोखाधड़ी से बचने के लिए जनसामान्य में जागरूकता के लिए कार्य करें। सावधानी रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सूचना प्रदान करें।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में 4972 महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगभग 120 करोड़ 49 लाख रूपए के प्रकरणों लघु उद्यमों के लिए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह उद्यम हेतु वित्तीय सहायता के लिए 746 महिला स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर श्री मुनीष शर्मा, नाबार्ड के श्री मनोज नायक, लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाश्री अविनाश टोप्पो सहित बैंकर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण

    राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति हब द्वारा बिटिया/वर्क अभियान अंतर्गत बालिकाओं को शासकीय कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों तथा रोजगार एवं केरियर…

    Read more

    महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

    *सेवा की कहानी*   *- ग्राम सुकुलदैहान में 24 लाख 70 हजार रूपए की लागत से महतारी सदन बनकर तैयार*   *- स्व-सहायता समूहों को बैठक, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार गतिविधियों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम