Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चयनित सूची जारी

चयनित छात्रों का 23 जून से काउंसलिंग प्रारंभ

जशपुरनगर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास विद्यालय के कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्यचन परीक्षा 20 अप्रैल 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर वर्गवार चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची राज्य कार्यालय द्वारा 19 जून 2025 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। वर्गवार चयनित विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जाने वाली काउंसिलिंग का विवरण 23 जून से प्रारंभ होगा।
आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून 2025 को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालक, 24 जून 2025 अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीव्हीटीजी) बालिका, दिनांक 25 जून 2025 अनुसूचित जाति बालक-बालिका, 26 जून 2025 अन्य पिछड़ा वर्ग  बालक-बालिका, 27 जून 2025 सामान्य वर्ग बालक-बालिका एवं अल्पसंख्यक बालक-बालिका का काउंसिलिंग प्रातः 10 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला-रायपुर में होगा।
काउंसिलिंग में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 25-26 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होेने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवर नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र, और स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को रायपुर में

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर आयोजित…

    Read more

    आपदा से बचाव की तैयारी ही असली सुरक्षाः दुलदुला कॉलेज में मेरा युवा भारत का जागरूकता कार्यक्रम

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?