Ro no D15139/23

करो योग रहो निरोग प्रेरणादायी संदेश के साथ जिले में मनाया जा रहा है योग सप्ताह

आज छठवें दिन 19 ग्रामों में लोगों ने किया उत्साह के साथ योगाभ्यास

जशपुरनगर 20 जून 2025/ योग से होने वाले लाभों की समझ जैसे-जैसे बढ़ रही है लोग तेजी से योग को अपनाने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकार योग के प्रति जागरूकता प्रसार के तहत विविध कार्यक्रमों कर आयोजन कर जनमानस में इससे होने वाले फायदों के बारे में बता रही है। इसी क्रम में जिले में योग सप्ताह का अयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है। आज छठवें दिन 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जशपुर विकासखंड में हाई स्कूल नीमगांव, शा.उ.मा. वि. गम्हरिया, मनोरा विकासखंड में शा. हाईस्कूल गजमा, शा. प्रा. शाला अलोरी। बगीचा विकासखंड में शा. प्रा. शाला बम्बा, शा. प्रा. शाला सुलेशा, शा. प्रा. शाला खेडार, शा. प्रा. शाला कुर्राेग। कांसाबेल विकासखंड में शा.उ.मा. वि. डांडपानी, शा.उ.मा. वि. दोकड़ा। कुनकुरी विकासखंड में शा. प्रा. शाला ठेठेटांगर, शा. प्रा. शाला बेमताटोली। दुलदुला विकासखंड में शा. हाईस्कूल जामपानी। फरसाबहार विकासखंड में शा.उ.मा. वि. अंकिरा, शा. प्रा. शाला खुटगांव। पत्थलगांव विकासखंड में पंचायत भवन छातासराई, शा. प्रा. शाला इंजको, शा. प्रा. शाला खुटापानी, मा. शाला फरसा टोली में योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के द्वारा शलभासन, उत्तानपादासन, वृक्षासन, ताड़ासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणयाम का अभ्यास कराया गया। उल्लेखनीय है कि ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक योग महाकुंभ योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को रायपुर में

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर आयोजित…

    Read more

    आपदा से बचाव की तैयारी ही असली सुरक्षाः दुलदुला कॉलेज में मेरा युवा भारत का जागरूकता कार्यक्रम

    जशपुरनगर 14 अक्टूबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?