Ro no D15139/23

जाने माने प्रख्यात पत्रकार प्रदीप सरदाना के पत्रकारिता में 50 वर्ष

अपनी कर्मठता, ईमानदारी और सिद्दांतों के प्रामाणिक पत्रकार हैं प्रदीप सरदाना-नितिन गडकरी

कोई बाढ़, कोई आँधी प्रदीप सरदाना को हिला नहीं सकी है –नितिन गडकरी

नयी दिल्ली । ‘’बहुत लोग आते हैं, बहुत चले जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लंबे समय तक याद किया जाता है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं देश के ज्येष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना, जो पिछले 50 वर्षों से ईमानदारी और कर्मठता से अपना पत्रकारिता धर्म निभा रहे हैं। परिस्थियाँ कैसी भी रहीं हों उन्होंने कभी अपने असूलों, ईमानदारी और विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। पत्रकारिता में उनकी शानदार अर्ध शताब्दी पूरी होने पर मैं उन्हें सेल्यूट करता हूँ, उनका अभिनंदन करता हूँ।‘’

उपरोक्त विचार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित ‘प्रदीप सरदाना की पत्रकारिता में अर्ध शताब्दी’ के स्वर्ण जयंती समारोह में व्यक्त किए। समारोह में प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना और पूर्व सांसद सोनल मानसिंह, देश की वयोवृद्ध पत्रकार, साहित्यकार शीला झुनझुनवाला, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पुत्री और वरिष्ठ टीवी प्रेजेंटर प्रतिभा आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख और दैनिक ‘स्वदेश’ के समूह संपादक अतुल तारे भी मंच पर मौजूद थे। समारोह का आयोजन लेखकों, पत्रकारों और कलाकारों की संस्था ‘आधारशिला’ ने किया था।

इस अवसर पर श्री गडकरी ने यह भी कहा, प्रदीप सरदाना देश के ऐसे पत्रकार हैं जो राजनीति, स्वास्थ, परिवहन, पर्यटन, साहित्य, कला, संस्कृति, सिनेमा सहित सभी विषयों पर लिख रहे हैं। पिछले 50 वर्षों से लगातार चिंतन करते हुए वह अपने लेखन से जिस तरह सामाजिक चेतना और जन जागरण का कार्य कर रहे हैं। उनके लेखन को हम सभी ने स्वीकारा है। हम देखते हैं जब कभी प्रबल बाढ़ आती है तो सब कुछ बह जाता है। लेकिन प्रदीप सरदाना ऐसे पत्रकार हैं जो हर बाढ़, हर आँधी हर संघर्ष में मजबूती से खड़े रहे हैं। उनके काम हम सभी को याद रहते हैं। इसलिए हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। मैं ऐसे कर्मठ और प्रामाणिक पत्रकार प्रदीप सरदाना को शुभेच्छा देता हूँ।‘’

उधर केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा-”प्रदीप सरदाना वह हस्ती हैं जो पत्रकारिता के हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल। वह पत्रकारिता के साथ रचनात्मक लेखन भी करते हैं। वह लिविंग लिजेंड हैं। देश के सबसे कम उम्र के संपादक हैं।

समारोह में प्रदीप सरदाना की पत्रकारिता में स्वर्ण जयंती के मौके पर कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के वीडियो संदेश भी दिखाये गए। जिनमें गूगल के एशियाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़, अभिनेता अनुपम खेर, तारक मेहता के जेठा लाल फेम अभिनेता दिलीप जोशी, भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुप्रसिद्द गायक उदित नारायण और सुखविंदर सिंह, प्रसिद्द हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा और फिल्म निर्माता, अभिनेता धीरज कुमार प्रमुख हैं। कार्यक्रम का बेहद खूबसूरत संचालन स्तुति सरदाना ने किया।

सांसद मनोज तिवारी ने समारोह में कहा, इतनी चर्चित और बड़ी हस्तियाँ एक साथ बहुत मुश्किल से मिलती हैं। प्रदीप सरदाना का लेखन ही नहीं व्यक्तित्व भी महान है।‘’

जबकि सोनल मानसिंह ने कहा- ”प्रदीप सरदाना जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।‘’ उधर 99 वर्षीय पत्रकार शीला झुनझुनवाला ने कहा-”प्रदीप सरदाना की 50 बरस की बेमिसाल पत्रकारिता यात्रा में 44 बरस की मैं भी साक्षी रही हूँ। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं।”

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना की विगत 50 वर्षों की लेखन-पत्रकारिता की स्वर्णिम यात्रा पर एक चित्रमय स्मारिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही देश भर से आए कई विशिष्ट पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों और संस्थाओं ने समारोह में प्रदीप सरदाना को सम्मानित करने के साथ उन पर अपने विचार भी व्यक्त किए। कुल मिलकर यह एक अविस्मरणीय समारोह रहा।

  • Related Posts

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    27 अक्टूबर को इजराइल में 120 सदस्यीय संसद नेसेट के लिए मतदान हो रहा है. यह 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले और उसके बाद के गाजा युद्ध के बाद पहला आम…

    Read more

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार धरने पर बैठे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार मतगणना केंद्र पर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला