Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 23 से 27 जून तक रायपुर में काउंसलिंग

राजनांदगांव 21 जून 2025। प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए मेरिट सूची में दर्शित वर्गवार विद्यार्थियों की 23 से 27 जून 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी जिला रायपुर में काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in में संशोधित मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन किया जा सकता है।
इसके तहत 23 जून को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक, 24 जून को अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका, 25 जून को अनुसूचित जाति बालक-बालिका, 26 जून को अन्य पिछड़ा वर्ग बालक-बालिका एवं 27 जून को सामान्य व अल्पसंख्यक वर्ग के बालक-बालिका की काउंसिंलिग होगा। काउंसिलिंग में विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने का प्रमाण-पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है, तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण-पत्र या शाला छोडऩे का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जाँच प्रमाण-पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण-पत्र, 2 स्वयं का पासपोर्ट साईज का रंगीन फोटो प्रस्तुत करना होगा। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक व पालक को काउंसिलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा। विद्यार्थी काउंसिलिंग फार्म भरकर लाए।

  • Related Posts

    नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने 22 अक्टूबर को शिविर का आयोजन

    राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्माराम के बिजली बिल की चिंता हुई दूर

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- अतिरिक्त बिजली उत्पादन से मिल रहा आर्थिक लाभ*   *- 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर मिली…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?