Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को किया हाई अलर्ट

– जिले में 6 कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए गए
– जिले में कोविड-19 से संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु
– बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
– कलेक्टर ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने नागरिकों से की अपील
राजनांदगांव 22 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में कोविड प्रबंधन एवं मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। कोविड-19 की संभावित संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिले में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित मरीजों को नजदीकी चिकित्सालय में जाकर उपचार कराने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से संभावित कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री राजनांदगांव एवं शासकीय चिकित्सालयों से संपर्क करने कहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 की जांच एवं प्रबंधन के सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 27 संभावित मरीजों की जांच की गई है, जिसमें 6 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है। इनमें से 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है, यह मरीज पूर्व में विभिन्न प्रकार की बीमारी से ग्रसित थे तथा अन्य 4 मरीज होम आईसोलेशन में है। कोविड-19 से संक्रमित मरीज राजनांदगांव शहर के लखोली निवासी का शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री में उपचार चल रहा था। जिसका आज कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। उल्लेखनीय है कि  राज्य शासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले को कोविड-19 प्रबंधन अंतर्गत आईसीयू ऑक्सीजन बिस्तर, वेटिंलेटर की व्यवस्था एवं आईएचआईपी पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं।
कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल
सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित मरीज एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित कोमार्बिड व्यक्ति मास्क उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़-भाड़ की जगह पर जाने से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले व्यक्ति पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाकर रखें। हैंडवाश तथा पूर्व में प्रचलित प्रोटोकॉल का पालन करें। संक्रमित होने पर घबराये नहींं, उपचार करायें तथा स्वस्थ व्यक्तियों से आवश्यक दूरी, मास्क, हैंड सेनिटाईजर का उपयोग करें।

  • Related Posts

    महापौर ने सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का किया शुभारंभ

    *- 29 एवं 30 जून को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा*   *- पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं…

    Read more

    यूरिया वितरण में राहत, किसानों को पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया

    – राज्य शासन ने संशोधित किए उर्वरक वितरण के दिशा-निर्देश, डीएपी पर पूर्व व्यवस्था रहेगी लागू   *- उपलब्धता के अनुसार एकमुश्त या चरणबद्ध किया जाएगा उर्वरक का वितरण*  …

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील