Ro no D15139/23

तिरंगा यात्रा, निबंध प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कोरबा 25 जून 2025/संविधान हत्या दिवस व आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज जिले में तिरंगा यात्रा, निबंध प्रतियोगिता, छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से रैली निकालकर आपातकाल को याद किया गया। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी आपातकाल के भयावह तस्वीरों को बताया गया। आज जिले के मीसा बंदियों का सम्मान भी किया गया।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकतंत्र की हत्या आपातकाल के 50वीं वर्षगांठ पर स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। यह रैली डॉ. भीमराव अम्बेडकर ऑडिटोरियम घंटाघर ओपन थियेटर कोरबा से महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी होते हुए वापस घंटाघर परिसर में सम्पन्न किया गया। उक्त रैली में स्काउट गाइड एनएसएस, एनसीसी तथा स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रैली को श्री टी. पी. उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किया गया था। जिसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तरह सीनियर क्लब में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली में श्री दीनू पटेल जिला खेल अधिकारी, श्री के. आर. टंडन सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमती अल्का फिलिप्स प्राचार्य एनसीडीसी, मानसाय लहरे प्राचार्य पी.डब्लू.डी., रामकृपाल साहू सहायक खेल अधिकारी, सनत कालेलकर, सुमित सिंह, कौशल सोनवानी व्यायाम शिक्षक, गणेशी सोनकर, डिगम्बर सिंह एवं विभिन्न विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात