Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ प्रदीप का घर बिजली बिल की समस्या का हुआ समाधान

अम्बिकापुर 01 जुलाई 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो रही है।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस योजना से आमजनों को बिजली बिल की समस्या से भी राहत मिला है। सरगुजा जिले के कई परिवारों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगवा लिया हैं, जिनके घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। इन्हीं में से एक अम्बिकापुर के प्रदीप छिकारा का परिवार है, प्रदीप बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हमारे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने अपने घर की छत पर अप्रैल माह में पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। प्रदीप बताते हैं कि उनका परिवार बड़ा होने के कारण बिजली की खपत भी अधिक होती है, सोलर पैनल लगने से पहले उन्हें प्रतिमाह 7 से 8 हजार रुपए तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब बिजली बिल लगभग शून्य हो गया। योजना ने हमें बिजली बिल की समस्या से राहत दी है, वहीं बिजली कटौती की समस्या से भी निजात मिला है।  उन्होंने कहा कि  यह योजना बहुत अच्छी है, सौर ऊर्जा प्रकृति और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। हर किसी को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए, मैंने अपने सगे-सम्बन्धियों को भी योजना के फायदे बताएं और लाभ लेने प्रेरित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात