Ro no D15139/23

बहुउद्देश्यीय एआई तकनीशियन प्रशिक्षण हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर । कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग जगदलपुर द्वारा जिले के मैदानी स्तर पर गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान सहित पालतू मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार में सहायता हेतु बहुउद्देश्यीय एआई तकनीशियन कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए 10 वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवाओं से आगामी 15 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है, साथ ही उन्हें बस्तर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। मल्टी परपज एआई तकनीशियन कार्यकर्ता का गहन आवासीय प्रशिक्षण वेटनरी पाॅलीटेक्निक जगदलपुर में एक माह तक प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दो महीने का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस बारे में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग जगदलपुर डाॅ. देवेन्द्र नेताम ने बताया कि जिले में पशुपालकों एवं किसानों के पालतू मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार सहित गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कार्य के लिए स्वरोजगारी के रूप में सेवा देने के इच्छुक युवाओं को मल्टी परपज एआई तकनीशियन कार्यकर्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन युवाओं को प्रशिक्षण के पश्चात दक्ष बनाने के लिए विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय एवं पशु औषधालयों में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवा संबंधित विकासखण्ड के सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा विभाग से सम्पर्क कर अनुशंसा के उपरांत आवेदन पत्र प्रतिपूरित कर निर्धारित तिथि तक प्रेषित कर सकते हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा