Ro no D15139/23

12 जुलाई को अंबिकापुर पुलिस लाइन में विशेष शिविर का आयोजन

01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों हेतु HSRP अनिवार्य

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2025/  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं नियम 1989 तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
इसी क्रम में परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सरगुजा जिले में वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 12 जुलाई 2025 शनिवार को सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक पुलिस लाइन परिसर, अंबिकापुर में किया जा रहा है। अधिक जानकारी के अग्रवाल परिवहन सुविधा केंद्र मोबाइल नंबर पर संपर्क कर 7974799952 सकते हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन स्वामी अपने वाहन की पंजीयन पुस्तिका (RC) के साथ उपस्थित होकर HSRP प्लेट लगवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे नियमानुसार समय पर अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवा सकें।
जिला परिवहन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि, वे निर्धारित तिथि व समय पर शिविर में उपस्थित होकर अनिवार्य प्रक्रिया को पूर्ण करें और बिना विलंब नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात