Ro no D15139/23

एशिया कप के लिए बैठक 24 को, बीसीसीआई ने किया इस मीटिंग का बहिष्‍कार

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। बांग्लादेश के ढाका में 24 जुलाई को होने वाली एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की मीटिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और कई अन्य सदस्य बोर्डों ने राजनीतिक और कूटनीतिक चिंताओं के चलते बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

ढाका में होनी है यह मीटिंग

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने ACC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अगर यह मीटिंग ढाका में होती है, तो वह इसमें भाग नहीं लेगा। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते लिया गया है।

ये बोर्ड भी भारत के साथ

भारत ही नहीं श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी कथित तौर पर वेन्‍यू को लेकर इसी तरह की आपत्तियों का हवाला देते हुए बहिष्कार में शामिल हो गए हैं। बढ़ते विरोध के बावजूद एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ढाका में बैठक आयोजित करने पर अड़े हुए हैं।

बीसीसीआई ने साफ किया अपना रुख

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी को अपना रुख स्पष्ट रूप से बता दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आयोजन स्थल में बदलाव का अनुरोध भी किया है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

5 दिन में होनी है मीटिंग

ACC के संविधान के अनुसार, ढाका में होने वाली बैठक में प्रमुख सदस्य बोर्डों की भागीदारी के बिना लिए गए किसी भी निर्णय को अमान्य माना जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, नकवी द्वारा बैठक ढाका में ही रखने की जिद को एशिया कप के मामलों में भारत पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। मीटिंग में अब केवल 5 दिन बचे हैं और एसीसी ने आयोजन स्थल में किसी भी बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। ऐसे में टूर्नामेंट का भविष्‍य संकट में है।

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ