Ro no D15139/23

पाकिस्तान के साथ मैच खेलने पर मोहम्मद सिराज की दो टूक, सिर्फ 6 शब्दों में दिया करारा जवाब

खेल डेस्क । भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर अपनी राय रखी है. उनसे इसे लेकर मैनचेस्टर में किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल हुआ था. सिराज ने उस सवाल का जवाब सिर्फ 6 शब्दों में दिया है.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के दूसरे सीजन में मुकाबला रद्द होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर फिर से चर्चा में है. 20 जुलाई को बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला WCL मैच रद्द हुआ तो 21 जुलाई को मैनचेस्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से उस पर सवाल भी कर लिया गया. सिराज से जितना सीधा सवाल हुआ, उसका उतना ही सटीक उन्होंने जवाब भी दे दिया. सिराज से सवाल था कि क्या पाकिस्तान से भारत को मैच खेलना चाहिए?
जैसा सवाल, सिराज का उतना करारा जवाब
मोहम्मद सिराज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैनचेस्टर टेस्ट से जुड़े सवालों का जवाब देने आए थे. ऐसे में उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि उन्हें एक ऐसे सवाल के बाउंसर का भी सामना करना पड़ेगा. लेकिन, जब वो बाउंसर आया तो उन्होंने उसे हैंडल भी बहुत अच्छे से किया. सिराज ने पाकिस्तान से मैच खेलने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब सिर्फ 6 शब्दों में दिया.
पाकिस्तान से मैच वाले सवाल पर क्या बोले सिराज?
अब सवाल है कि मोहम्मद सिराज ने कहा क्या है? मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज से पूछा गया कि पाकिस्तान से मैच खेलना चाहिए या नहीं? उन्हें ये भी जानकारी दी गई कि WCL में भारत-पाक मैच रद्द हो गया क्योंकि 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे? सिराज ने इन सारे सवालों को सुनते हुए बस इतना कहा कि- मुझे नहीं पता, मैं क्या बोलूं?

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर