Ro no D15139/23

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, शत-प्रतिशत किसान पंजीयन व ई-ऑफिस क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर

अम्बिकापुर 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने एग्रीस्टैक योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए शेष किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग समन्वय कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह लागू करने पर बल दिया और स्पष्ट किया कि अब सभी फाइलें केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही आगे बढाई जाएंगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से शुरू करें ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति आ सके।

अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों को समयबद्ध रूप से निपटाने के लिए भी कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इसके साथ ही व्यापम परीक्षाओं को लेकर व्यापम द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में स्कूल भवनों की वास्तविक स्थिति रिपोर्ट तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भवनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी लीं।

इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृतलाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर, निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सर्व एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात