Ro no D15139/23

रक्षा सचिव ने नई दिल्ली में इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली । रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 23 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की। दोनों अधिकारियों ने रक्षा संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ एक संस्थागत ढांचा विकसित करने की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। भारतीय रक्षा सचिव ने आतंकवाद के प्रति भारत के शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण को दोहराया और 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की तथा सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया।
दोनों पक्षों ने जुलाई 2024 में भारत में आयोजित संयुक्त कार्य समूह की पिछली बैठक के बाद से चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक की यह यात्रा भारत-इजराइल रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दोनों पक्षों की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को विस्तार देती है।

  • Related Posts

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. टीवी डिबेट में बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले पूनावाला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ