Ro no D15139/23

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में सुनी गईं आम नागरिकों की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अम्बिकापुर । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में आमजन अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक, भूमि संबंधी एवं शासकीय कार्यों से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहुंचे थे।
जनदर्शन में राजस्व विभाग से संबंधित फौती नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार जैसे कई मामलों को लेकर नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री भोसकर ने सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान एक नौंवी कक्षा की छात्रा ने स्कूल एडमिशन कराने की मांग लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया। छात्रा ने बताया कि वह पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कत आ रही हैं। इस पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से छात्रा का एडमिशन सुनिश्चित कराने तथा कार्रवाई की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कुछ ग्रामीणों ने ग्राम सचिव के स्थानांतरण, पेंशन प्रकरण, आर्थिक सहायता, जैसे विषयों को भी कलेक्टर के समक्ष उठाया। सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा समाधान की सूचना आवेदकों को समयसीमा में दें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम है, जिससे शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच जन-जन तक सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात