Ro no D15139/23

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 वीं से 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर

*छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के उद्देश्य से जिलों में संचालित निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तायुक्त निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से विकास के समान अवसर प्रदान करने हेतु ’’अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’’ संचालित है। योजनांतर्गत अनुबंधित निजी आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिलाया जाकर कक्षा 12वीं तक निःशुल्क अध्ययन का अवसर प्रदान किया जावेगा। इच्छुक पंजीकृत निर्माण श्रमिक ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त 2025 तक विभागीय वेबपोर्टल-https://shramevjayate.cg.gov.in तथा मोबाईल ऐप- Shramev Jayate के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील कर अपने बच्चों का इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सचिव श्री गिरीश राम टेके ने बताया कि आवदेक जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

      17 सितंबर को धमतरी जिले में 10 लाख दीयों से जगमगाएगा जन-जन का संकल्प प्रभारी मंत्री ने की जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील धमतरी, 12 सितंबर 2026। आगामी…

    Read more

    ट्रामा सेंटर हुआ तैयार, जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

      महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क, प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन से बढ़ेगी…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा