Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

 

17 सितंबर को धमतरी जिले में 10 लाख दीयों से जगमगाएगा जन-जन का संकल्प

प्रभारी मंत्री ने की जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील

धमतरी, 12 सितंबर 2026। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह की अवधि में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की आज राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा एवं समर्पण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स समिति का गठन कर लिया गया है तथा नोडल अधिकारियों सहित जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में लगभग 10 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसका मुख्य कार्यक्रम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं महानदी घाट में आयोजित होगा। इसके साथ ही कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल, विंध्यवासिनी माता मंदिर धमतरी सहित जिले के प्रमुख मंदिरों, सभी पीएम जनमन आवासों, अटल आवासों तथा घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और इसमें बढ़-चढ़कर सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित कर इस सेवा एवं समर्पण के संकल्प में सहभागी बने। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों एवं विभिन्न वर्गों से भी अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

श्री वर्मा ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने, सभी कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की और अभियान से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी। जिले में आगामी कार्यक्रमों के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

  • Related Posts

    ट्रामा सेंटर हुआ तैयार, जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

      महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क, प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन से बढ़ेगी…

    Read more

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

      प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से हो रहा विस्तार, रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आर्चरी अकादमी *जशपुर के पंडरापाठ में 20–25 करोड़ रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा