Ro no D15139/23

बड़ौदा आरसेटी में 4 अगस्त से शुरू होगा मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण

ग्रामीण बेरोजगार युवाओं से मंगाए गए आवेदन
धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 30 दिवसीय मोबाईल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग प्रशिक्षण आगामी 4 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसके लिए जिले के ऐसे ग्रामीण युवा, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो और वे स्वरोजगार के इच्छुक हैं, से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मोबाईल सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही मोबाईल मरम्मत, जीएसएम नेटवर्क, नेटवर्क के प्रकार, दोहरी सिम, हार्डवेयर एवं मोबाईल सामग्री परिचय, 4 जी, 3 जी, जीएसएम में मदर बोर्ड, सुरक्षा के उपायों आदि की भी तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उद्यमिता संबंधी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएग।
आवेदकों को राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेजगार जॉबकार्ड की फोटो कॉपी और चार पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा आरसेटी में जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94082-27557, 88394-68509 और 97559-17024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात