Ro no D15139/23

रायपुर में शिक्षा का नया स्वरूप: ‘U SHAPE’ कार्यक्रम से संवाद, सहभागिता और समावेश को मिला नया आयाम

*जिले के शासकीय स्कूलों में हुई शुरुआत, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मिल रहा बढ़ावा*

रायपुर, 31 जुलाई 2025 – शिक्षा को सरल, संवादात्मक और सबके लिए समान अवसर देने के उद्देश्य से रायपुर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है – “U SHAPE” कार्यक्रम। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह कार्यक्रम रायपुर की शालाओं में शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

अब कक्षा-कक्षों में पारंपरिक सीधी लाइन वाली बैठने की व्यवस्था की जगह U आकार की बैठक प्रणाली अपनाई जा रही है। इसका उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी शिक्षक से आमने-सामने संवाद कर सके और कक्षा में उसकी सहभागिता बढ़े।

इस नवाचार के प्रभाव से कक्षा में संवाद और सहयोग का माहौल बन रहा है, सभी विद्यार्थियों को समान मंच और शिक्षक की सीधी पहुँच मिल रही है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि और ‘पीछे बैठने वालों’ की, बैक बेंचर की मानसिकता समाप्त हो रही है। यह पहल कक्षाओं में समावेशी, प्रेरक और प्रेरणादायक शिक्षण का वातावरण उत्पन्न कर रहा है।

शिक्षकों का मानना है कि इस पहल से बच्चे अब अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं, चर्चा में भाग लेते हैं और पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि एक आनंददायक अनुभव मानते हैं।

  • Related Posts

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या

    रायपुर, 08 सितंबर 2026/भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    खेल प्रतिभाओं को तराशने जिला प्रशासन की पहल, खेल संघों से साझा रोडमैप तैयार करने पर जोर

    जिला स्तरीय खेल संवर्धन एवं विकास बैठक में खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और प्रतिभा पहचान पर हुआ मंथन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का कलेक्टर ने किया सम्मान   धमतरी,…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु