Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में 4 से 6 अगस्त तक चलेगा ‘बने खाबो – बने रहिबो’ विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान

*खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग वर्षा ऋतु में खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर सतर्क*

रायपुर, 1 अगस्त 2025/
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य जनित बीमारियों, संक्रमण की रोकथाम तथा आम जनता को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य भर में सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

4 अगस्त से 6 अगस्त तक ‘‘बने खाबो – बने रहिबो’’ नामक विशेष तीन दिवसीय अभियान छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य है—खाद्य प्रदायकों को एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों से अवगत कराना, आम जन को स्वच्छ व सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक करना और उनके खान-पान की आदतों को स्वास्थ्य अनुकूल बनाना।

विभाग द्वारा विशेष रूप से स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य सेवा प्रदायकों और रेस्टोरेंट संचालकों को वर्षा ऋतु में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोई व परिसर की सफाई के प्रति सतर्क रहने की अपेक्षा की गई है।

तीन दिवसीय इस अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जाएगा। स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य परोसने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के माध्यम से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य के प्रति जानकारी दी जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस अभियान के माध्यम से न केवल खाद्य कारोबारियों को बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए जागरूक करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ