Ro no D15139/23

सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर, 01 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य सरकार ने सूरजपुर में डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय जिले के शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर में डाइट की स्थापना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों और संरचनात्मक विकास को नई गति देगी। यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत हर जिले को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थानों से सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

*स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण*

डाइट की स्थापना से जिले के शिक्षकों को अब अन्य जिलों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। साथ ही यह संस्थान शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षिक अनुसंधान एवं नवाचार का केंद्र भी बनेगा।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में डाइट की आवश्यकता को लेकर लगातार शासन से संपर्क बनाए रखा और इसकी स्वीकृति के लिए उच्च स्तर पर सक्रिय पैरवी की। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,डाइट की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि सूरजपुर के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। मैं इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।

*निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ, भूमि हो चुकी है चिन्हित*

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि डाइट भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डाइट स्वीकृति की खबर से सूरजपुर जिले में उत्साह का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएगा। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

  • Related Posts

    संत रविदास जी के सम्मान एवं समाज कल्याण हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार: ध्रुव कुमार मिर्धा

    रायपुर, 24 जुलाई 2026/ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समानता, प्रेम और सामाजिक समरसता के महान प्रतीक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं हमें भाईचारे और मानवता का पाठ पढ़ाती हैं।…

    Read more

    पीएम आवास हितग्राहियों के लिए सुकमा जिला प्रशासन की विशेष पहल

    *अब नहीं रुकेगी आवास योजना की किस्त, 25 और 26 जुलाई को लगेंगे विशेष डीबीटी शिविर*   रायपुर, 24 जुलाई 2026/प्रशासन आपके द्वार’ (या “सरकार आपके द्वार” / “आपकी योजना,…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें