Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से भीम सिंह का सपना हुआ साकार, अब पक्के मकान में चैन से रह रहा है पूरा परिवार साल्ही ग्राम पंचायत में तैयार हुआ मॉडल पीएम आवास, अन्य ग्रामीणों को भी मिला प्रोत्साहन

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज देश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित आशियाने का सपना साकार करने का माध्यम बन चुकी है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले श्री भीम सिंह का जीवन भी इस योजना से बदल गया है।

श्री भीम सिंह अपने आठ सदस्यीय परिवार के साथ वर्षों तक एक कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात आते ही हर साल छत और दीवारों की मरम्मत करनी पड़ती थी, लेकिन तेज बारिश में कच्चा घर ठहर नहीं पाता था। कई बार आधी रात को टपकती छत से पानी गिरता था और बच्चों की नींद टूट जाती थी। जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर हमेशा बना रहता था।

श्री भीम सिंह का वर्षों पुराना सपना था कि वह अपने बच्चों के सिर पर पक्की छत दे सकें। उनका यह सपना तब साकार हुआ जब उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सूची में आया। उन्होंने शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए अपने सपनों का आशियाना तैयार कर लिया। आज उनका मकान न सिर्फ उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मान दे रहा है, बल्कि वह गांव के अन्य लोगों के लिए एक मॉडल आवास बन गया है।
श्री भीम सिंह ने बताया कि इस योजना ने न केवल उन्हें छत दी, बल्कि डर और असुरक्षा की जिंदगी से मुक्ति दिलाई। आज उनका पूरा परिवार सुरक्षित पक्के मकान में खुशी से जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और सरकार की जनकल्याणकारी सोच के प्रति आभार जताते हुए कहा, “हर किसी का सपना होता है एक पक्का घर, सरकार ने हमारे जैसे जरूरतमंदों का वह सपना पूरा कर दिया है।“

जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से जिले के सुदूरवर्ती ग्रामों तक यह योजना पहुंच रही है और जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिल रहा है। भीम सिंह जैसे कई परिवारों की जीवन में पीएम आवास योजना नई रोशनी और आत्मसम्मान लेकर आ रही है।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात