Ro no D15139/23

सौर सुजला योजना से किसानों को राहत, सिंचाई बनी आसान, दोहरी फसल से बढ़ी आय

रायपुर, 6 अगस्त 2025/ बलरामपुर जिले में सौर सुजला योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वर्षा पर निर्भर रहने वाले किसानों को अब सिंचाई की चिंता नहीं है, क्योंकि इस योजना के अंतर्गत उन्हें सोलर पम्प की सुविधा मिल रही है। इससे न केवल सिंचाई आसान हुई है, बल्कि किसान अब खरीफ और रबी दोनों मौसम में फसल उत्पादन कर अधिक आय अर्जित कर रहे हैं। जिले में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। किसान न केवल धान की खेती कर रहे हैं, बल्कि साग-सब्जियों का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

बलरामपुर जिले के ग्राम साहपुर निवासी श्री विनय खलखो ने बताया कि उन्होंने 1.5 एकड़ भूमि पर सोलर पम्प लगवाकर धान और साग-सब्जी की खेती शुरू की है। अब वे दोहरी फसल लेकर अधिक लाभ कमा रहे हैं।इसी तरह ग्राम दोहना की किसान श्रीमती तैनू पैंकरा ने बताया कि पहले रबी की फसल लेना कठिन था, पर अब सोलर पम्प लगने से बिजली की समस्या और बिल की चिंता नहीं रही। वे खरीफ और रबी दोनों फसलों का उत्पादन कर रही हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ग्राम भनौरा के कृषक श्री कृष्णा सिंह ने 3 एचपी क्षमता का सोलर पम्प लगवाया है। अब वे मौसम अनुसार धान के साथ साग-सब्जी भी उगा रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। पहले वर्षा आधारित खेती से सीमित उत्पादन होता था, लेकिन अब किसान पूरे वर्ष खेती करने में सक्षम हो रहे हैं। जिले में चालू वर्ष के लिए 290 सोलर पम्प स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक किसान आधार कार्ड, खसरा नक्शा, जाति प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति और आवेदन शुल्क के साथ अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी, क्रेडा कार्यालय या उप संचालक कृषि कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।सौर सुजला योजना से किसानों को बिजली बिल से राहत मिली है और वे निर्बाध सिंचाई कर पा रहे हैं। इससे उनकी खेती पर निर्भरता और आमदनी दोनों में वृद्धि हुई है, जो प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है।

  • Related Posts

    कुसुम ने दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से बस्तर हैट्रिक मैराथन में लहराया जीत का परचम

      रायपुर, 23 मार्च 2026/* बस्तर की माटी की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो…

    Read more

    किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा

      उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बद्दो में किया भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन *11.49 करोड़ रुपए की नहर परियोजना से 6 गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?