Ro no D15139/23

डीएमएफ से बनेंगे 162 नए पीडीएस भवन, 20 करोड़ रुपए मंजूर

रायपुर. 6 अगस्त 2025. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जनसुविधाएं बढ़ाने और अधोसंरचना विकास के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में सहूलियत के लिए कोरबा जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जिले के सभी विकासखण्डों में 162 नए उचित मूल्य की राशन दुकानों के निर्माण के लिए 20 करोड़ आठ लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से कोरबा विकासखंड में 23, कटघोरा में 12, पाली में 64, करतला में 12 एवं पोड़ी उपरोड़ा में 51 नए पीडीएस भवन बनाए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों में पीडीएस भवन नहीं होने या उचित मूल्य की दुकानों के जर्जर होने के कारण अन्य शासकीय भवनों, निजी या किराए के भवनों से इनका संचालन कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक भवन नहीं होने के कारण खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीएमएफ से नए पीडीएस भवनों के निर्माण से खाद्यान्न भंडारण व वितरण में दुकान संचालकों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी सहूलियत होगी।

  • Related Posts

    ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार

      ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना से संवर रही किसानों की तकदीर ​ रायपुर,03 सितंबर 2026/पानी को जीवन का पर्याय माना गया है, लेकिन मानसून में यही पानी जब खेतों…

    Read more

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया…

    Read more

    NATIONAL

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी